SIS Security में Resign कैसे करें? पूरी जानकारी हिंदी में (Step by Step Guide)

अगर आप SIS Security में काम करते हैं और किसी कारण से नौकरी छोड़ना चाहते हैं, तो शायद आपके मन में यह सवाल होगा कि SIS Security में Resign कैसे करें?

बहुत से कर्मचारियों को सही प्रक्रिया नहीं पता होती, जिसकी वजह से उनका Salary, PF, Experience Letter और NOC रूक जाता है।

इस आर्टिकल में हम सरल भाषा में समझेंगे कि SIS कंपनी में नौकरी से इस्तीफा (Resignation) देने का सही तरीका क्या है, किन चीज़ों का ध्यान रखना चाहिए और आखिर में कौन-कौन से डॉक्यूमेंट लेने जरूरी हैं।

 

SIS Security क्या है?

SIS Security (Security and Intelligence Services) भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट सिक्योरिटी और सुरक्षा सेवाएं देने वाली कंपनी है।

यह कंपनी ATM, Bank, Hospital, Mall, सरकारी ऑफिस, Industry, Railway Station और कई जगह सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर तैनात करती है।

sis-security-mein-resign-kaise-kare

इसमें कर्मचारियों की संख्या: 2 लाख से भी अधिक हैं। यहां Security Guard, Supervisor, Trainer, Field Officer के रूप में जॉब मिलती है।

 

SIS Security में इस्तीफा क्यों देना पड़ता है?

हर कर्मचारी के इस्तीफा देने के अलग कारण हो सकते हैं, जैसे:

  • घर की समस्या।
  • दूसरे शहर में जाना।
  • कम सैलरी / नौकरी बदलना।
  • स्वास्थ्य संबंधी परेशानी।
  • या फिर करियर में बदलाव।

जो भी कारण हो, आपको कंपनी की प्रक्रिया के अनुसार इस्तीफा देना चाहिए।

 

SIS Security में Resign देने का सही तरीका

Step 1: अपने Supervisor या Site Incharge को Inform करें

  • सबसे पहले बताएं कि आप नौकरी छोड़ना चाहते हैं।
  • आप ऐसा मौखिक रूप से या संदेश / फोन द्वारा भी बता सकते हैं।
  • पर ध्यान रहे: मौखिक बात आगे चलकर साबित नहीं होती, इसलिए हमेशा लिखित में देना जरूरी है।

 

Step 2: SIS Security में resign letter कैसे लिखें

आप एक साधारण resign letter लिखकर अपने Branch Office या Site Incharge को दें।

 

Resignation Letter Format:

श्रीमान,

Branch Manager महोदय

SIS Security Services

विषय: इस्तीफा देने हेतु आवेदन पत्र।

सर,

मैं (आपका नाम), वर्तमान में SIS Security में (पद) के रूप में कार्यरत हूँ। व्यक्तिगत कारणों से मैं अपनी नौकरी से इस्तीफा देना चाहता/चाहती हूँ।

कृपया मेरा Resignation स्वीकार करें और मुझे Relieving Letter एवं अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने की कृपा करें।

धन्यवाद,

नाम:

आईडी नंबर / PF नंबर:

मोबाइल:

तारीख:

 

Step 3: 7 से 30 दिन का Notice Period पूरा करें

SIS में आमतौर पर 7 से 30 दिन का Notice Period होता है।

यदि आप बिना Notice Period पूरा किए नौकरी छोड़ देंगे, तो आपकी सैलरी रुक सकती है, Experience Letter नहीं मिलेगा इसके अलावा PF फाइनल सेटलमेंट में दिक्कत हो सकती है। इसलिए Notice Period जरूर पूरा करें।

 

Step 4: यूनिफॉर्म, आईडी कार्ड, कैप आदि Return करें

कई कर्मचारी Resign तो कर देते हैं लेकिन यूनिफॉर्म / ID कार्ड वापस नहीं करते, ऐसे में सैलरी कट या NOC रुक जाता है।

जब आखिरी दिन काम पूरा हो जाए तो यूनिफॉर्म, बेल्ट, बैज, आईडी कार्ड सब कुछ जमा कर दें और Receipt (रसीद) जरूर लेकर रखें।

 

Step 5: PF और Final Settlement क्लेम करें

जब आपका Resignation प्रोसेस पूरा हो जाता है, तब आप PF Withdrawal, Final Salary Settlement, Leave Encashment क्लेम कर सकते हैं।

EPFO की वेबसाइट या UMANG App से PF निकाल सकते हैं।

 

SIS Security में Resign देते समय क्या ध्यान रखें?

  • कभी भी झगड़ा या लड़ाई करके नौकरी न छोड़ें।
  • सबूत के लिए Resignation Letter की कॉपी अपने पास रखें।
  • Supervisor को वॉट्सऐप पर संदेश भेजकर Screenshot रख लें।
  • बिना Notice Period छोड़े नौकरी बदलने से नुकसान आप ही को होगा।

 

अगर Supervisor Resign Accept नहीं करता तो क्या करें?

ऐसे में आप सीधे Branch Office जाएं और वहाँ के HR या Branch Manager से बात करें।

यदि फिर भी समस्या हो SIS की HR Helpline पर शिकायत कर सकते हैं या आप ईमेल कर सकते हैं।

आपका नौकरी छोड़ना आपका अधिकार है। कोई इसे रोक नहीं सकता।

 

FAQs – SIS Security में Resign कैसे करें

Q1. क्या SIS से बिना Notice Period के नौकरी छोड़ सकते हैं?

हाँ, लेकिन इससे आपका सैलरी कट हो सकता है और Experience Letter नहीं मिलेगा।

Q2. Resign के बाद Experience Letter कब मिलता है?

आमतौर पर 7-15 दिन में मिल जाता है।

Q3. यूनिफॉर्म वापस न की तो क्या होगा?

500-1200 रुपए तक की कटौती हो सकती है।

Q4. PF निकालने के लिए क्या जरूरी है?

Aadhar, Bank Account, UAN Number, KYC अपडेटेड होना चाहिए।

 

निष्कर्ष (Conclusion)

SIS Security mein Resign देना बिल्कुल आसान है, बस सही प्रक्रिया अपनानी होती है। यदि आप Notice Period पूरा करते हैं और सभी सामान समय पर जमा करते हैं, तो आपको Final Salary, PF Settlement, Experience Certificate, NOC सब मिल जाता है।

इसलिए नौकरी छोड़ते समय शांत और प्रोफेशनल तरीके से काम करें।

Share Now