SIS Prosegur Me Job Kaise Paye – पूरी जानकारी हिंदी में
अगर आप सिक्योरिटी फील्ड में नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो SIS Prosegur आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। आज के समय में बड़ी कंपनियों, बैंकों, मॉल्स और फैक्ट्रियों में सिक्योरिटी गार्ड की मांग लगातार बढ़ रही है।
ऐसे में SIS Prosegur जैसी कंपनियाँ युवाओं को रोजगार प्रदान कर रही हैं। इस लेख में हम पूरी जानकारी जानेंगे कि SIS Prosegur me job kaise paye, सैलरी, डॉक्यूमेंट, ट्रेनिंग और जॉब प्रक्रिया क्या है।
SIS Prosegur क्या है?
SIS Prosegur एक जॉइंट सिक्योरिटी सर्विस कंपनी है जो SIS Group (भारत) और Prosegur Security (Spain) के सहयोग से चलती है। यह कंपनी भारत में बड़े पैमाने पर सिक्योरिटी सर्विस, कैश मैनेजमेंट, ATM सुरक्षा और लॉजिस्टिक सिक्योरिटी जैसी सेवाएँ देती है।

यदि आप सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, कैश लॉजिस्टिक स्टाफ या ऑफिस स्टाफ बनना चाहते हैं, तो SIS Prosegur me job kaise paye यह जानना आपके लिए बहुत जरूरी है।
SIS Prosegur में Job पाने के फायदे –
1. इसमें जॉब सुरक्षित है क्योंकि कंपनी राष्ट्रीय स्तर पर रजिस्टर्ड और विश्वसनीय है।
2. सैलरी समय पर एवं बैंक खाते में डायरेक्ट सैलरी मिलती है।
3. इसमें ट्रेनिंग की सुविधा कंपनी खुद देती है।
4. प्रमोशन का अवसर अर्थात् सिक्योरिटी गार्ड से सुपरवाइजर व मैनेजर तक ग्रोथ मिलती है।
5. रहने/खाने की सुविधा अर्थात् कई लोकेशन पर हॉस्टल और कैंटीन सुविधा होती है।
इसलिए बहुत से लोग पूछते हैं SIS Prosegur me job kaise paye और क्या यह नौकरी सुरक्षित है। जी हाँ, ये नौकरी सुरक्षित है।
SIS Prosegur में Job के लिए योग्यता (Eligibility)
- आयु – 18 से 35 वर्ष।
- लंबाई – 5 फीट 6 इंच (170 cm) या उससे अधिक।
- शिक्षा – 8वीं / 10वीं / 12वीं पास (पोस्ट के अनुसार)
- स्वास्थ्य – शारीरिक रूप से फिट।
- पहचान प्रमाण – आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक।
अगर ये सभी योग्यताएँ आपके पास हैं, तो अब आप आसानी से समझ सकते हैं कि SIS Prosegur me job kaise paye।
SIS Prosegur में Job कैसे मिले – Step By Step प्रक्रिया
1. नजदीकी SIS Prosegur ऑफिस खोजें
सबसे पहले अपने जिले या नजदीकी शहर में SIS Prosegur का ऑफिस ढूँढें। आप Google Maps में लिखें: SIS Prosegur Office near me
2. दस्तावेज़ तैयार कर लें
आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, 4 पासपोर्ट फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र।
3. इंटरव्यू और फिजिकल टेस्ट
ऑफिस में आपका एक छोटा सा फिजिकल + इंटरव्यू होगा। जैसे चलना, खड़ा होना, ऊँचाई/वजन चेक इत्यादि।
4. ट्रेनिंग
कंपनी 30 दिन का बेसिक सिक्योरिटी ट्रेनिंग देती है।
यह ट्रेनिंग पास करने के बाद जॉब लेटर मिलता है।
5. Job Placement
ट्रेनिंग के बाद आपको निम्न जगहों पर पोस्टिंग मिल सकती है: बैंक, मॉल, ATM सेंटर, प्राइवेट कंपनी, सरकारी ऑफिस।
SIS Prosegur में सैलरी कितनी मिलती है?
- सिक्योरिटी गार्ड को 12,000 – 18,000 रूपये हर महीने मिलती है।
- सुपरवाइजर को 18,000 – 25,000 रुपए मिलता है।
- ATM कस्टोडियन को 20,000 – 30,000 रुपए मिलता है।
- ड्राइवर/ऑपरेटर को 15,000 – 22,000 रूपये प्रत्येक महीने मिलती है।
कुछ राज्यों में सैलरी PF + ESI + बोनस के साथ मिलती है।
SIS Prosegur ऑफिस के कुछ महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर –
- भर्ती विभाग (HR) 1800-103-9474 (Toll Free)
- ऑफिसियल वेबसाइट https://sisindia.com
अगर कोई आपसे नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा माँगे, तो सावधान रहें। SIS Prosegur में जॉब पूरी तरह मुफ्त है।
SIS Prosegur Me Job Kaise Paye — Quick Tips
- सुबह जल्दी ऑफिस जाएँ।
- साफ सुथरे कपड़े पहनें।
- शारीरिक फिटनेस बनाए रखें।
- दस्तावेज़ पूरे रखें।
- इंटरव्यू में आत्मविश्वास रखें
FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q1. SIS Prosegur me job kaise paye?
बस अपने नजदीकी ऑफिस जाएँ, इंटरव्यू और ट्रेनिंग के बाद जॉब मिल जाती है।
Q2. क्या जॉब के लिए पैसे देने पड़ते हैं?
नहीं, यह नौकरी बिल्कुल मुफ्त है।
Q3. क्या 8वीं पास भी नौकरी कर सकता है?
हाँ, कर सकता है।
Q4. क्या पोस्टिंग घर के पास मिल सकती है?
कोशिश की जाती है, पर यह उपलब्धता पर निर्भर है।
निष्कर्ष :-
अगर आप स्थिर और भरोसेमंद नौकरी चाहते हैं, तो SIS Prosegur एक सुरक्षित और अच्छा विकल्प है। जॉइनिंग प्रक्रिया बिल्कुल आसान है, बस आपको अपने डॉक्यूमेंट्स
और फिजिकल फिटनेस पर ध्यान देना है। उम्मीद है कि अब आपको पूरी तरह समझ आ गया होगा कि SIS Prosegur Me Job Kaise Paye।